देहरादून: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बेहद खतरनाक साबित हुई जहाँ लाखों लोगों की जानें गयीं लेकिन सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब राज्यों में मामलें कुछ कम हैं। टीकाकरण में तेज़ी भी लाइ गई है। सभी राज्यों में कोरोना कर्फ्यू भी खत्म हो चुके हैं बस केरल और महाराष्ट्र में हालत अभी भी समाम्न्य नहीं हुए हैं। वहीँ अगर बात करें उत्तराखंड राज्य की तो बीते 24 घंटे में 49 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की जान नहीं गई है। जबकि 33 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। कोरोना के एक्टिव केस की संख्या राज्य में करीब 296 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के चलते, आज दो जिलों रुद्रप्रयाग और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में एक-एक, चंपावत, हरिद्वार और नैनीताल में दो-दो, देहरादून में दस, पौड़ी में 20, पिथौरागढ़ में चार और उत्तरकाशी में पांच संक्रमित मरीज मिले हैं।
उत्तराखंड में संक्रमितों की अब कुल संख्या 343310 हो गई है। इनमें से 329554 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7389 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.99 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.26 प्रतिशत निकली है।

