बिहार के मोतिहारी से दिल्ली की तरफ जा रही थी, तभी डीसीएम ने टक्कर मार दी। इस हादसे में डीसीएम के ड्राइवर और बस की एक सवारी की मौके पर मौत हो गई है। दूसरे घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आज सोमवार सुबह एक्सप्रेस-वे पर ठठिया थाना के अल्मापुर गांव के निकट हुआ है। बिहार के मोतिहारी से सवारी लेकर जा रही स्लीपर बस को उसके ड्राइवर ने एक्सप्रेस-वे से गुजरते समय कुछ देर के लिए अल्मापुर के पास किनारे खड़ी कर दी।
इस दौरान ड्राइवर बस के पहिया में घुसी गिट्टी को निकालने लगा हुआ था की दूसरी सवारियां उतर कर टहलने लगीं। इसी बीच गोरखपुर से नोएडा जा रही डीसीएम तेज रफ्तार से आई और बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे से मौके पर अफरातफरी चीखे लगने लगी।

