गौरतलब है कि जमीन के बदले नौकरी मामले में बीते दिन सोमवार को लालू यादव की पत्नी रावड़ी देवी के घर पर सीबीआई ने छापा मारा जहां उनसे घंटों पूछताछ हुई और आज मंगलवार को सीबीआई की एक टीम लालू प्रसाद यादव से पूछताछ करने पहुंची है। बतादें कि लालू सिंगापुर में किडनी का इलाज कराने के बाद मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर रह रहे हैं। सीबीआई की टीम यहीं उनसे पूछताछ करने पहुंची चुकी हैं। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू यादव का पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर सोमवार सुबह CBI की टीम पहुंची।
करीब पांच घंटे तक राबड़ी देवी से पूछताछ के बाद CBI अधिकारियों ने मीडियो बातचीत की, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और चले गए। टीम ने जमीन के बदले नौकरी केस में पूछताछ की। उनकी बेटी मीसा भारती समेत 14 लोग आरोपी हैं। 15 मार्च लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। इस घपले में यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहे पवन बंसल के भांजे विजय सिंगला पर भी आरोप लगा है,इस मामले में सीबीआई ने विजय सिंगला समेत 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली सिंगला पर मनी लॉन्ड्रिंग का भी आरोप है।,2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि लालू के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे भर्ती में घोटाला हुआ। कहा जा रहा है कि नौकरी लगवाने के बदले आवेदकों से जमीन और प्लॉट लिए हैं।
आज लालू यादव से होगी पूछताछ, मीसा के घर में पहुंची सीबीआई

