लखनऊ : अयोध्या में के भव्य आयोजन पर प्रदेश भर में तैयारियां तेज़ हैं, इसी कड़ी में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का इंतजार देश-विदेश में फैले करोड़ों भक्तों को है। ऐसे में नगर की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतज़ाम हुए हैं जिसमें कार्यक्रम को लेकर स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने कहा, ‘अयोध्या में जो कार्यक्रम है वो देश और पूरे विश्व के लिए अहम् है इसलिए यहां सीसीटीवी द्वारा भी निगरानी की जाएगी। उन्होने बताया कि अयोध्या में 10,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रेसवर्ता में बताया कि सुरक्षा के लिए ऐसे उपकरणों का प्रयोग किया गया है जो कि अत्याधुनिक हैं और पुलिस के कार्यों में सहयता प्रदान करेंगे।
अयोध्या में लगेंगे 10 हजार सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा का सख्त इंतज़ाम

