मनीष सिसोदिया की CBI रिमांड दो दिन बढ़ी,होंगे प्रदर्शन

आज मनीष सिसोदिया की सीबीआई रिमांड ख़त्म हो रही थी आज वो कोर्ट में पेश हुए और रिमांड 2 दिन के लिए और बढ़ाई गई है। पांच दिन की रिमांड शनिवार आज खत्म हुई थी।  इसपर आप सांसद संजय सिंह की प्रतिक्रया आई है कि केंद्र की सरकार दिल्ली के बच्चों को अशिक्षित रखना चाहती है। दिल्ली वालों को अस्वस्थ रखना चाहती है। यही कारण है कि दिल्ली के क्षेत्र में क्रांतिकारी काम कर रहे स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को जेल में भेज दिया है।हम इसका विरोध करेंगे। प्रदर्शन भी करेंगे। मनीष की रिमांड को लेकर सीबीआई ने अदालत से तीन और दिनों के लिए रिमांड  मांग की थी।सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे। इस पर जज ने सीबीआई की केस डायरी मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *