हैवानियत : सैकड़ों लड़कियों को दे दिया जहर!

नई दिल्ली : ईरान में हैरान करने वाला मसला सामने आया है जिसमें ईरान के एक शहर में लड़कियों को स्कूल जाने पर रोकथाम के लिए सैकड़ों लड़कियों को जहर दे दिया गया है। देईरान के एक मंत्री ने इसकी पुष्टि की है। मंत्री ने कहा है कि बईरान के पवित्र शहर कोम समेत कई जगहों पर लड़कियों के स्कूलों को बंद कराने के लिए कुछ लोगों द्वारा सैकड़ों छात्राओं को जहर दिया  जहर केमिकल कंपाउंड के रूप में दिया गया और अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है,और मामले की जांच जारी है।  
बीते साल नवंबर से कोम शहर में स्कूली छात्राओं के शरीर में जहर पाया गया साथ ही अस्पताल में सभी भर्ती कराया गया। ईरान के डिप्टी स्वास्थ्य मंत्री यूनुस पनाही ने इस घटना की पुष्टि की है। ईरान के स्थानीय मीडिया के अनुसार, कोम के स्कूलों में कई छात्राओं को जहर दिया गया। कुछ लोग चाहते थे कि सभी स्कूल खासकर लड़कियों के स्कूल बंद हो जाएं। ईरान के मंत्री पनाही ने इस मामले में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया है। ईरान के चार शहरों के 14 स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को ही जहर दिया गया है। उत्तर पश्चिमी शहर आर्देबिल, राजधानी तेहरान, पश्चिमी शहर बोरोजर्द और कोम शहर आते हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *