पत्नी से ज्यादा कुत्ते से प्यार,नाराज़ पत्नी ने की खुदखुशी 

बन्नाखेड़ा: आप ने आज तक पति पत्नी और वो की कहानियां सुनी होंगी लेकिन क्या आपने कभी पति पत्नी के रिष्ते में घरेलु कुत्ते को आते देखा है जी हां ये मामला कुछ ऐसा ही है। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मृतका के पति से पूछताछ जारी है।ग्रामीणों के अनुसार बुधवार देर रात गांव बन्नाखेड़ा  बल्ली निवासी सूरज की 21 वर्षीय पत्नी उर्मिला गले में फंदा लगया और मर गई। दोनों के बीच किसी बात को लेकर तनाव था।इस बात की जानकारी,112 नंबर पर एक ग्रामीण ने दी।

बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज भगवान गिरी गोस्वामी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने महिला के शव को नीचे उतार कर रख लिया था। पुलिस ने जांच पड़ताल  कर शव को कब्जे में लेकर शव को बाजपुर सीएचसी स्थित मोर्चरी पोस्टमार्टम के लिए भेजा।   पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि रात में कुत्ते के बच्चे को लेकर दंपती में कहासुनी हो गई थी। दोनों के बीच रोज झगड़ा हो रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *