हरिद्वार : हरिद्वार के ज्वालापुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई है। हत्या की घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया जब परिवार के सभी लोग गंगा स्नान करने के लिए गए हुए थे।पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग महिला के सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।प्रथमदृष्टया चोरी की घटना नहीं दिख रही है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बाकी चीजें स्पष्ट हो सकेगी।
हरिद्वार में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की हत्या, सिर पर किया वार

