चिंताजनक : बद्रीनाथ हाइवे पर हुआ कुछ ऐसा, मचा हड़कंप 

Joshimath: जोशीमठ संकट से प्रदेश में परेशानिया बढ़ती ही जा रही है वहीँ अब एक और चिंताजनक बात समने आई है। जोशीमठ नगर में भू-धंसाव का सिलसिला अभी रुका नहीं है। बृहस्पतिवार को जहां सिंहधार के पास बदरीनाथ हाईवे पर दरारें आई थीं अब शुक्रवार को रविग्राम वार्ड में जीरो बैंड के पास हाईवे पर दरारें सामने आयीं हैं। यहां पर हाईवे हल्का धंस भी गया है। यह हाईवे बदरीनाथ धाम जाने का मुख्य मार्ग है। साथ ही हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी जाने के लिए भी इसी का उपयोग होताहै  है। ऐसे में यदि दरारें बढ़ती हैं तो प्रशासन के सामने यात्रा के दौरान नई  समस्या आ खड़ी होगी। रेलवे गेस्ट हाउस के पास, जल संस्थान के पास, बीआरओ कार्यालय के पास सहित करीब सात से आठ जगह पर दरारों को पाटा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *