राजुदास दर्ज करा रहे मुकदमा, हत्या की साजिश का आभास 

पथराव और उपद्रव के आरोपी जेल गए साथियों के बाहर आने के बाद भी बेरोजगार युवा शहीद स्थल पर धरने से नहीं उठे साथ ही राजधानी दून में कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में जमकर हंगामा भी काटा। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस प्रदर्शन में शामिल हुई, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया। 

भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग हुई, बेरोजगार संघ सदस्यों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर सचिवालय कूच करने जाते कांग्रेसियों को पुलिस द्वारा सचिवालय से पहले बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया। पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई और बैरिकेडिंग के समीप धरना प्रदर्शन हुआ पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार  किया गया। 

पथराव और उपद्रव के आरोप में जेल में बंद बॉबी पंवार समेत सात युवाओं को भी कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। इससे पहले 11 फरवरी को छह युवाओं की जमानत मंजूर हुई थी। धारा 307 बढ़ाने के लिए प्रस्तुत घायल अधिकारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट और अभियोजन की दलीलों को कोर्ट ने नकार दिया। पूर्व मंत्री सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि एक वर्ग विशेष के लोग मेरी हत्या की  सुपारी दे रहे हैं।मैंने अपनी सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति को पत्र भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *