भाजपा सांसद मनोज तिवारी पहुंचे बागेश्वर धाम,खूब किया मनोरंजन

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम सरकार यानी की सुर्ख़ियों में बने धीरेन्द्र शाष्त्री यानि के आश्रम आज भोजपुरी गायक और एक्टर मनोज तिवारी पहुंचे हैं। बागेश्वर धाम में इन दिनों धार्मिक महाकुंभ का आयोजन हुआ है। जिसमें शामिल होने गुरुवार को बीजेपी सांसद मनोज तिवारी बागेश्वर धाम पहुंचे और पं. शास्त्री से मुलाकात की। उन्होंने दरबार में भोजपुरी भजन गए और मनोरंजन किया। उनसे पहले 13 फरवरी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ भी बागेश्वर धाम में पहुंचे थे और बंद कमरे में धरेंद्र शात्री से मुलाक़ात की थी। महाकुंभ में पहुंचे मनोज तिवारी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं साथ ही दरबार के मंच पर भजन गाते भी नजर आ रहे हैं तो श्रद्धालु भोजपुरी गानों की धुन पर थिरकते दिख रहे हैं। मनोज तिवारी के साथ ही भजन गायक अनूप जलोटा भी बागेश्वर धाम पहुंचे हैं। अनूप जलोटा ने भी अपने भजनों से श्रद्धालुओं को खूब मनोरंजन किया और साथ ही  बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री से भेंट करके आशीर्वाद लिया।नागपुर में कथा कराने पहुंचे पं. धीरेंद्र शास्त्री पर अंधश्रद्धा उन्मूलन नाम की संस्था ने उन पर चमत्कार के नाम से अंधविश्वास फैलाने का आरोप भी लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *