नागपुर : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में जारी है आज चल रहे इस मुकाबले का तीसरा दिन है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 177 रन बना लिए है। इसके जवाब में भारत ने 400 रन का स्कोर बनाया 223 रन की बढ़त पाई। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी जारी है। विराट कोहली ने डेविड वॉर्नर को एक रन के स्कोर पर जीवनदान दिया है। स्लिप खड़े कोहली के पास अश्विन की गेंद पर आसान कैच आया था, लेकिन गेंद उनके हाथ से छिटक गई। वॉर्नर इस मौके का फायदा उठाकर बड़ी पारी खेल सकते हैं। आठ ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 20 रन पूरे हो गए हैं। उस्मान ख्वाजा इस पारी में भी फेल साबित हुए और उन्होंने एक रन बनाकर और इस पारी में पांच रन बनाकर आउट हुए हैं।
विराट का छूटा कैच,ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 20 रन से ज्यादा

