उत्तराखंड बीजेपी प्रभारी दुष्यंत गौतम की अचानक बिगड़ी तबियत,दिल्ली हुए रवाना

उत्तराखंड से बड़ी खबर है आज शाम को भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य दुष्यंत कुमार गौतम की अचानक तबीयत बिगड़ी है जिसके बाद उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चल रहे आयोजन को तुरंत छोड़कर जाना पड़ा। दुष्यंत गौतम आज लोहाघाट में भाजपा के संवाद कार्यक्रम में शामिल नहीं नहीं पाए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मोहन अधिकारी ने इस बारे में कहा कि नोएडा से पहुंचे हेलीकॉप्टर से वह दिल्ली के लिए रवाना हुए।

आपको बतादें कि प्रदेश प्रभारी गौतम ने बीते दिन शुक्रवार को चंपावत विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम अटेंड करने आये थे। हालांकि कार्यक्रम से पहले ही उनकी तबीयत कुछ गड़बड़ हो रही थी। नासाज थी। कार्यक्रम के बाद उनका स्वास्थ्य और बिगड़ गया। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. माधव बहादुर के नेतृत्व में गए चिकित्सा दल ने शुक्रवार और शनिवार सुबह सर्किट हाउस में उनका उपचार किया।

उन्हें मधुमेह भी है और उनकी उम्र करीब 64 वर्ष है। सीएमओ ने बताया कि इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ, लेकिन उन्हें आराम करने की सलाह दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *