प्रदेश के कुमाऊं में भारी बारिश से आम जन जीवन प्रभावित,कार बही 

उत्तराखंड के कुमाऊं में आज बारिश से तबाही मची है आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। भरी बारिश से कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। लत पैदा हो गए हैं। नैनीताल में चोरगलिया का शेर नाला बारिश के बाद ऊफान पर आ गया। जिसमें नाला पार कर रहे लखीमपुर खीरी के पर्यटकों की कार पानी के तेज बहाव बहती चली गई।  लेकिन कार सवार को सही सलामत निकाल लिया गया, क्यूंकि बहाव तेज था जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। जिसके बाद पुलिस ने यहां वाहनों के आने जाने पर रोक लगा दी। बारिश के कारण, चंपावत, रुद्रपुर और हल्द्वानी समेत अन्य जगहों पर बस्तियों में पानी भर गया। रुद्रपुर में कल्याणी नदी में पानी बढ़ गया। जिससे नदी से सटे स्थानों में जलभराव होने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। टनकपुर-तवाघाट एनएच के पास धारचूला नयाबस्ती में भूस्खलन हुआ। मलबा गिरने से सड़क बंद हो गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *