मुस्लिम फंड में हेराफेरी करने वाले आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

 हरिद्वार : बीती 21 जनवरी को वसीम पुत्र समीम रावत नि0 ग्राम इब्राहिमपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार ने थाना ज्वालापुर पर कबीर म्युचल बैनिफिट लि0 के संस्थापक अब्दुल रज्जाक की तरफ से 2.81 लाख धनराशि व हजारों अन्य लोगों की जमा राशि लेकर फरार हो जाने का मामला दर्ज कराया था। इस सम्बन्ध में पथाना ज्वालापुर पर मु0अ0सं0 44/2023 धारा 420, 406 भादवि पंजीकृत किया गया । हजारों लोगों के बैंक खातों की प्रभावित धनराशि को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह ने एसपी सिटी, सीओ ज्वालापुर के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को जांच के आदेश दिए हैं और साथ ही छह टीमों का गठन किया है।


जानकारी के अनुसार, मुस्लिम फण्ड वर्ष 1998 से संचालित हो रहा था  जिसे वर्ष 2020 में कबीर म्युचल बैनिफिट लि0 के रुप में कार्पोरेट मंत्रालय से मान्यता प्राप्त कराई गई और बैंक में 13382 एक्टिव खाते निकले और 8716 खातों में 500 रु0 से कम धनराशि पाई गई। 

खाताधारकों की कुल करीब 7.5 करोड धनराशि बैंक में थी। करीब 1.5 करोड रु0 धनराशि अभियुक्त अब्दुल रज्जाक ने लोगों का सोना गिरवी रखकर उन्हें 12% वार्षिक ब्याज पर दिया गया। विवेचना के चलते अभियुक्त अब्दुल रज्जाक उसके परिवार व उसके संदिग्ध सहयोगियों के 23 बैंक खाते फ्रीज हुए हैं साथ ही अन्य सभी संपत्तियों की जांच हो रही है। 

SSP ने बताया –

एसएसपी अजय सिंह ने इस मामले में बताया है कि फरार अभियुक्त अब्दुल रज्जाक को पुलिस टीम ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त ने बताया गया कि वह वर्ष 2013 से मुस्लिम फण्ड में जमा कराये गयी रकम को अपने साथियों नसीम उर्फ मुन्ना के सहयोग से ज्वालापुर के आस-पास प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त जारी थी।

गिरफ्तार हुए अभियुक्त –1- अब्दुल रज्जाक पुत्र सरफू नि0 ग्राम सराय थाना ज्वालापुर हरिद्वार ।
2- नसीम उर्फ मुन्ना पुत्र जिन्दे हसन नि0 ग्राम सराय थाना ज्वालापुर हरिद्वार ।
3- मशरूर पुत्र इरसाद अली नि0 ग्राम सराय थाना ज्वालापुर हरिद्वार ।

सभी आरोपियों के नाम –

*1- अब्दुल रज्जाक पुत्र सरफू नि0 ग्राम सराय थाना ज्वालापुर हरिद्वार । 

2- नसीम उर्फ मुन्ना पुत्र जिन्दे हसन नि0 ग्राम सराय थाना ज्वालापुर हरिद्वार ।

3- मशरूर पुत्र इरसाद अली नि0 ग्राम सराय थाना ज्वालापुर हरिद्वार । पुलिस टीम- 1- आर0के0 सकलानी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर 2- सन्तोष सेमवाल व0उ0नि0 कोतवाली ज्वालापुर3- उ0नि0 सुधांशु कौशिक चौकी प्रभारी चौकी रेल ज्वालापुर 

4- उ0नि0 रणजीत तोमर प्रभारी सी0आई0यू0 हरिद्वार

 5- उ0नि0 महिपाल सिंह कोतवाली ज्वालापुर 

6- उ0नि0 सुनील रमोला कोतवाली ज्वालापुर 

7- उ0नि0 जयवीर रावत कोतवाली ज्वालापुर

8- उ0नि0 पूजा पाण्डेय कोतवाली ज्वालापुर 

9- उ0नि0 सन्दीपा भण्डारी कोतवाली ज्वालापुर 

10- उ0नि0 वजिन्द्र सिंह नेगी कोतवाली ज्वालापुर

11- एएसआई सुन्दर लाल सीआईयू हरिद्वार

12- का0 त्रिभुवन सीआईयू हरिद्वार 

13- का0 उमेश सीआईयू हरिद्वार

14- हे0का0 अनुप कोतवाली ज्वालापुर 

15- का0 699 दिनेश कोतवाली ज्वालापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *