हरिद्वार : लम्बे समय से वेतन भुगतान न होने से और काम पर वापस रखने की मांग करते हुए आज मंगलवार को हरिद्वार नगर निगम में जमकर बवाल मचा है जहां नगर आयुक्त से वार्ता के लिए पहुंचे सफाई कर्मियों और पार्षद प्रतिनिधि कन्हैया खेवड़िया के साथ सुरक्षाकर्मी ने आपस में धक्का मुक्की की और झड़प हुई। इससे गुस्साए सफाई कर्मियों ने नगर आयुक्त का घेराव करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। सफाई कर्मी बेहद उग्र हो गए तो माहौल बिगड़ता देख नगर आयुक्त कार्यालय को छोड़कर भाग खड़े हुए। नगर आयुक्त ने सफाई कर्मियों को काम पर वापस न लेने की धमकी दी है नगर आयुक्त की गाड़ी पीछे सफाई कर्मीयों ने नारेबाजी की ।
हरिद्वार में बवाल, नगर आयुक्त ने दी धमकी

