गरजा राफेल,शानदार झांकियों से  गणतंत्र दिवस की धूम 

पूरा देश आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया।परेड का भव्य आयोजन  हुआ और  इस साल मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतह अल-सीसी गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। 74वें गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर भारतीय वायुसेना के 45 विमान, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टरों ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान दुनिया ने राफेल विमानों की भी ताकत देखी।  गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर रक्षा मंत्रालय और सांस्कृतिक मंत्रालय की तरफ से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गयी। जो की नारी शक्ति पर आधारित थी। 

राफेल का शानदार प्रदर्शन – आज 74वें गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर भारतीय वायुसेना के 45 विमान, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टरों ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान दुनिया ने राफेल विमानों की भी ताकत को दर्शाया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *