जयपुर : जयपुर के राजमहल पैलेस में हुई जेपी नड्डा के बेटे हरीश नड्डा की शादी केंद्र बिन्दु बनी हुई,शादी में शरीख होने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल कलराज मिश्र, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री हरीश चौधरी, बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति सदस्य ओम प्रकाश माथुर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, बीजेपी सांसद दीया कुमारी, सीपी जोशी, दुष्यंत सिंह, घनश्याम तिवाड़ी, रामचरण बोहरा, बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, विधायक नरपत सिंह राजवी पहुंचे जहां सभी नेताओं ने हरीश और रिद्धि को शादी की शुभकामनाएं दीं। और पिता जेपी नड्डा को भी बेटे की शादी शुभकामनाए दी।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बेटे हरीश की शादी के अवसर पर ब्लैक सूट पहने नज़र आए। और सर पर केसरिया साफा बाँधा। उनकी धर्मपत्नी मल्लिका ने रेड और गोल्डन कलर में पैरेट डिजाइन वाला बेस पहना, जबकि वर हरीश नड्डा ने ऑफ व्हाइट कलर की डिज़ाइनर शेरवानी के साथ ही सिर पर सुर्ख लाल साफा बांधा। गले में लाल माणिक्य स्टाइल की मोटी माला और ब्लैक शूज़ पहने। वधू रिद्धि राजस्थान में ट्रेडिशनल कल्चर के ब्राइड लुक में सजीं थी।
जेपी नड्डा के बेटे की शादी में जुटें देश के वीवीईईपी

