राखी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,पढ़िए किसने की शिकायत 

बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत की अधिकतर मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं। जिसमें एक और मुसीबत ऐड हो गई है। दरअसल,राखी को मुम्बई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज गुरूवार 19 जनवरी को अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा यह राखी के खिलाफ यह एक्शन अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर हुआ है। आज ही पुलिस राखी सावंत को अंधेरी कोर्ट में पेश करेगी।

ये लगा आरोप –उन्होंने कुछ समय पहले अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें वायरल कर दी थीं। इसके बाद शर्लिन ने पुलिस में बीते साल राखी सावंत के खिलाफ केस दर्ज करवाया थी। शर्लिन की शिकायत के बाद आज अंबोली पुलिस ने राखी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *