राजोरी : राजोरी के ढांगरी में दोहरे आतंकी हमले के बाद से जारी तलाशी अभियान को कालाकोट के सभी इलाकों में तेज कर दिया गया है इसके अलावा कालाकोट के नारला, गयी बस और आसपास के इलाकों में संदिग्ध दिखाई दिए जिसके बाद इलाके में घेराबंदी हुई की गई है। इलाके में सघन तलाशी की जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि कालाकोट के दूरदराज जंगल क्षेत्र में संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिली और इसके बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान तेज रफ़्तार हुई जिसके बाद संदिग्धों की तलाश में जवानों को भी वहा बुलाया गया।
अधिकारी ने इस विषय में जानकारी दी है कि सेना, पुलिस, विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान घेराबंदी और तलाशी अभियान में शामिल हैं। हमला करने वाले आतंकियों की तलाशी में ड्रोन और खोजी कुत्ते भी शामिल किए गए हैं।

