देहरादून : इस साल अप्रैल या मई से उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग नए सिरे से समूह-ग की भर्तियां फिरसे शुरू होंगी। सरकार इस पर विचार करने में लगी है।पेपर लीक प्रकरण के बाद सरकार ने यूकेएसएसएससी की समूह-ग की जो 23 भर्तियां राज्य लोक सेवा आयोग को दी गई थी जिसके बाद उन्हें तो वही कराएगा, लेकिन पिछले एक से डेढ़ साल में जितने भी नए पद खाली हुए है जिनपर भर्ती की जिम्मेदारी यूकेएसएसएससी को मिल सकती है।खबरों की माने तो सरकार विचार कर रही है। जिम्मेदारी वापस यूकेएसएसएससी को सौंपने के लिए प्रस्ताव कैबिनेट में आने की भी आशंका है। पिछले दिनों आयोग अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने शासन व सरकार के सामने तैयारियों का खाका भी पेश किया था। जो तीन भर्तियां यूकेएसएसएससी ने रद्द की थी, उन्हें मार्च में दोबारा कराएगा।
समूह-ग की परीक्षाओं की कमांड अब UKSSSC मिलेगी

