दिल्ली जाने वाले पढ़े इस खबर को,नहीं तो मुश्किल में पढ़ेंगे आप 

नई दिल्ली : आज तीन बजे से भारतीय जनता पार्टी संसद मार्ग पर पटेल चौक से जय सिंह रोड जंक्शन तक रोड निकालने जा रही है। आज आयोजित इस रोडशो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। हज़ारो की संख्या में भीड़ भी इकठ्ठी होने की सम्भावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने  बताया है कि रोड शो मार्ग के आसपास के क्षेत्रों में सुचारु यातायात चलेगा सुनिश्चित करने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था हुईं हैं साथ ही दिल्ली पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि अगर जरूरी न हो तो नई दिल्ली में आने से बचा ही जाए। 

भाजपा के रोड शो के चलते आज सोमवार को दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक अशोक रोड विंडसर प्लेस से जीपीओ जयसिंह रोड, संसद मार्ग, जनपथ से संसद मार्ग तक टॉलस्टॉय मार्ग, रेल भवन गोलचक्कर से संसद मार्ग तक रफी मार्ग, जंतर-मंतर रोड, इम्तियाज खान मार्ग और बांग्ला साहिब लेन को बंद किया जाएगा। 

ये मार्ग परिवर्तित –

दिल्ली का गोलडाक खाना गोलचक्कर, गुरुद्वारा रकाबगंज, विंडसर प्लेस गोलचक्कर, रेल भवन गोलचक्कर, आउटर सीसी- संसद मार्ग जंक्शन, रायसीना रोड-जंतर-मंतर रोड जंक्शन, जनपथ- टॉलस्टॉय रोड जंक्शन और टॉलस्टॉय रोड-केजी मार्ग से परिवर्तितकिए गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *