नई दिल्ली : लोक नायक अस्पताल के अहिल्या बाई कॉलेज से बड़ा मामला सामने आया है जिसके चलते यहां मेस में नर्सिंग छात्रों के खानें में कीड़े निकल हैं। कॉलेज में पढ़ रही नर्सिंग छात्रों ने आरोप लगाया है कि उन्हें परोसे जाने वाले खाने की शुद्धता ठीक नहीं है,और खाने में कीड़े निकल रहे हैं। शिकायत करने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती है। इस मामले में लोक नायक अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में कॉलेज की प्राचार्य से बात कर मामले की जांच करवाई जाने की मांग की है।
छात्रों ने कहा कि शनिवार और रविवार को खराब खाना दिया और खाने के लिए दी गई सोयाबीन की सब्जी में से छात्रों ने जब सोयाबीन को निकालकर हाथ से तोड़ा तो उसमें कीड़े रेंग रहे थे। छात्रों ने इसकी वीडियो बनाई है। उन्होंने कहा कि कीड़े देखकर उन्होंने खाना ही छोड़ दिया। छात्रों ने बताया कि खाने के लिए दी गई दाल की कुअलिटी काफी ख़राब थी। उन्होंने कहा कि छात्र दूसरों को स्वस्थ रहने की जानकारी देते हैं, लेकिन नर्सिंग कॉलेज की मेस में उनके स्वास्थ्य से ही खिलवाड़ है। इसकी जांच की जानी चाहिए। कहा जा रहा है कि इससे पहले भी कीड़े निकलने की करतूत सामने आ चुकी है।

