काबुल: अफगानिस्तान में काबुल पर कब्ज़ा करने के बाद बाद अब वहां हालत और बिगड़ रहे हैं। जिसके चलते काबुल एयरपोर्ट पर लोगों में देश छोड़कर भागने की मारामारी मची हुई है। अमेरिकी सेना द्वारा एयरपोर्ट पर फायरिंग की जा रही है जिसमें मिली ताज़ा जानकारी के अनुसार पांच लोगों की मौत हो गई है। अब भारत से भी उड़ानें बंद होने के बाद भारतीय नागरिक भी वहां कुछ नहीं कर पाने की स्थिति में हैं। आज तालिबान ने अफगानिस्तान में हवाई क्षेत्र को भी बंद कर दिया है इसकी बजह से काबुल और दिल्ली के बीच की सभी एयर उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।
आपको बतादें कि भारत की तरफ से विमानन कंपनी एयर इंडिया की कुछ फ्लाइट्स को एयर लिफ्ट के लिए तैयार किया गया था। लेकिन अब काबुल हवाईअड्डे पर अमेरिकी सेना द्वारा हवाई फायरिंग की वजह से इन्हें रद्द किया गया है। इकट्ठी रही भीड़ को काबू में करने के लिए अमेरिकी सेना ने ऐसा किया ।अफगानिस्तान पर कब्जा के बाद तालिबान का आतंक चरम पर है। ताजा जानकारी के अनुसार तालिबान ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि 17 अगस्त को सुबह 8 बजे तक घरों में रहें।अब अफगानिस्तान में सत्ता हस्तांतरण का काम शुरू होगा। तालिबान ने कहा है कि वह देश में इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान को दोबारा स्थापित करेगा। आपको बतादें कि फ्रांस के विदेश मंत्री ने एक बयान में कहा कि आने वाले कुछ घंटों में संयुक्त अरब अमीरात में सैनिकों और विमानों की तैनाती की जाएगी।

