स्वास्थ्य विभाग ने टिटनेस और डिप्थीरिया की वैक्सीन की 400 डोज 40 मिनट में ड्रोन से उत्तरकाशी भेजने के लिए का सफल ट्रायल किया है। स्वास्थ्य मंत्री ने अब दुर्गम इलाकों तक कोविड वैक्सीन की डोज भी ड्रोन से भेजने का एलान किया है।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि आईटीडीए की सहायता से ड्रोन से डिप्थीरिया टिटनेस व पेंटा की 400 डोज मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय उत्तरकाशी भेजी है।अमूमन सड़क मार्ग से 5-6 घंटे का समय होता है।
उन्होंने बताया कि इस सफलतापूर्वक परीक्षण के बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रदेश के सुदूर इलाकों में ड्रोन से ही कोविड वैक्सीन पहुंचाने को कहा है। दवाइयों या वैक्सीन को सड़क मार्ग से पहुंचाने में काफी समय लगता है। कभी-कभी आपदा के कारण भी दवाई पहुंचाने में परेशानी होती है।

