Auto Expo 2023: शाहरुख़ ने हुंडई कंपनी की EV कार की लॉन्चिंग में लिया हिस्सा

ऑटो एक्सपो 2023 की शुरुआत आज बुधवार 11 जनवरी से हुई है, लेकिन आम जनता के लिए यह 13 जनवरी से इस एक्सपो को खोला जाएगा । इस एक्सपो में कई कंपनियों की तरफ से वाहनों को प्रदर्शित किया गया और लग्जरी कार निर्माता बीवाईडी ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी दो नई लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान बीवाईडी सील और फॉरेस्ट ग्रीन रंग की बीवाईडी एटीटीओ 3  का लिमिटेड एडिशन प्रस्तुत हुआ इसके अलावा बीवाईडी सील दो साल के भीतर आने वाली तीसरी पैसेंजर ईवी होगी और इसे भारत में इस साल की चौथे तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। बीवाईडी की दोनों कारों को अल्ट्रा-सेफ ब्लेड बैटरी और ई-प्लेटफॉर्म 3.0 से लैस किया गया । 
इस कार एक्सपो में मशहूर अभिनेता शाहरुख खान ने भी मौजूदगी दर्ज की और हुंडई कंपनी की EV कार की लॉन्चिंग में हिस्सा  लिया। हुंडई ने अपनी इस खास कार का नाम Loniq 5 EV रखा है। इस कार की कीमत 44.95 लाख रुपये है। यह गाड़ी भारत के बाजार में उतारी जाएगी।  Loniq 5 EV की लॉन्चिंग शाहरुख खान ने की है। कंपनी के अधिकारी ने बताया कि इस गाड़ी को पांच कलर ऑप्शन में मार्केट में आएगी।आज इस आयोजित कार एक्सपो में  कंपनी जेबीएम ने नई गैलेक्सी बस को पेश किया। इस कोच को काफी लग्जरी बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *