अब यूपी में यूरोप की बड़ी कंपनियां 17 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। वो कंपनियां है सैमसन, मदरसन और सेरनेका इंटरनेशनल ग्रुप जैसी छह बहुराष्ट्रीय कंपनियां ।इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार से एमओयू साइन भी कर दिया है। कंपनियों के निवेश से प्रदेश में 21 हजार से ज्यादा युवाओं के लिए रोजगार मिलेगा।
फरवरी में होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जर्मनी, बेल्जियम और स्वीडन में टीम भेजी थी। इसमें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद शामिल थे। इस टीम ने औद्योगिक घरानों और सरकार के प्रतिनिधियों से 20 बैठकें भी की थीं । जिन कम्पनीज़ ने एएमओयू साइन किया है वो प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग, फूड प्रोसेसिंग, फिल्म उद्योग, अपशिष्ट शोधन, अक्षय ऊर्जा और ऑटोमोबाइल एंसिलरी सेक्टर में निवेश करने वाली हैं।

