Breaking :40 फुट के गड्ढे में गिरा 4 साल का मासूम,NDRF मौके पर

हापुड़: हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला फूलगढ़ी में नगरपालिका के बंद पड़े नलकूप के बोरिंग में आज मंगलवार को चार साल का बच्चा अचानक गिर गया है जहां इलाके में भारी हड़कंप मचा हुआ है। गिरने वाले बच्चे की पहचान माविया पुत्र साजिद से हुई है औरमाविया मूक-बधिर है और बोरवेल से लगातार उसके रोने की आवाजें आ रही हैं और उसे निकालने का प्रयास होना शुरू किया जा चुका है। यह बोरवेल करीब 20-40 फुट गहरा है और उसे पाइप से ऑक्सीजन दी जा रही है इस घटनास्थल पर एसपी दीपक भूकर व एडीएम श्रद्धा शांडिल्याण  पहुंचे हैं। इस वक्त एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर अपना काम कर रही है।

अंदर ही बच्चे ने पीया दूध –
रेस्क्यू में लगे कर्मचारियों ने सूचना दी है कि बच्चे ने अंदर गढ्ढ में ही दूध पिया है  बोरवेल में प्रकाश की व्यवस्था कराई गई है। बोरवेल के अंदर कैमरा डालकर स्क्रीन पर अंदर के हालात देखने की कोशिश भी हो रही है।

आज मंगलवार दोपहर करीब 12.00 बजे माविया मोहल्ले के दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था। मोहल्ले में करीब 4 साल से बंद पड़े नगरपालिका के नलकूप के खंडहर में अक्सर बच्चे खेला करते थे। रोज की तरह बच्चे करीब डेढ़ फुट चौड़े बोरिंग के आसपास बच्चे खेल रहे थे।अचानक बच्चा बोरिंग के अंदर गिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *