बीते वर्ष दिसंबर के अंतिम सप्ताह से जो ठण्ड का प्रकोप जारी है उससे अभी तक मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं लेकिन गलन, कोहरा और शीत लहर से जूझ रहे प्रदेश के लोगों के लिए अब खुशखबरी है ,मौसम विभाग ने 24 घंटे के भीतर शीत लहर से राहत के आसार जताए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अब पारा बढ़ोतरी की ओर होगा, लेकिन बीच-बीच में ठंड परेशान करेगी। वहीं सोमवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में धूप भी निकली, अधिकांश जगह पारा भी बढ़ा। इस बीच कुशीनगर में दिन और रात के तापमान में महज 1.3 डिग्री का अंतर रहा। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम पारा 7.3 डिग्री दर्ज हुआ है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, एक के पीछे एक दो-तीन पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं, जो मौसम में में बदलाव लाएंगे।मौसम का सामान्य से विचलन कम होना शुरू होगा, जिससे क्रमिक राहत मिलने लगेगी।न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 7.3 डिग्री दर्ज किया गया।
24 घंटे में बदलने वाला है मौसम, ठंड करेगी परेशान

