आप-भाजपा पार्षदों के बीच हंगामा,सदन की कार्यवाही स्थगित 

आज शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम के महापौर, उपमहापौर और स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव आज होगा। एमसीडी चुनाव में पूर्ण बहुमत पाने के बाद आम आदमी पार्टी ने पार्षद शैली ओबेरॉय को मेयर प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा की तरफ से रेखा गुप्ता प्रत्याशी उतरीं हैं।
भाजपा नेता आदेश गुप्ता ने कहा कि अराजकता आप की मानसिकता है। आज सदन में गुंडागर्दी और मारपीट करके लोकतंत्र का खिलवाड़ करने का जो काम किया गया है यह एक हार की तरह है। आगामी शनिवार और रविवार को निगम की छुट्टी है, सोमवार को फिर से सदन की बैठक करने का निर्णय किया जा सकता है। मेयर चुनाव की प्रक्रिया अप्रैल तक भी टालने की बात कही गई है।


भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षदों का हंगामा जो हुआ है उसके बीच ही चार नामित सदस्यों ने शपथ ली है और सदन की अगली बैठक में शपथ ली जाएगी। भाजपा के पार्षद भी आम आदमी पार्टी और केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और शपथ ग्रहण की कार्यवाही स्थगित हो गई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *