मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में चोरी करते हुए युवक की ऐसी करतूत सामने आई है जिसपर लोग हसे भी और अजीब चर्चाए भी हुईं। एक दूकान में चोरी करने घुसा चोर का सीसीटीवी के फुटेज में नक्हते हुए दिखाई दिया। जो कि अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चोरी करने गया चोर सीसीटीवी कैमरे को देखकर खुश हो गया और मस्ती में डांस करने लगा। चोर के डांस का पूरा नजारा सीसीटीवी में देखा गया। डांस करने के बाद चोर दुकान से लैपटॉप, नगदी समेत लेन-देन के बहीखाते चोरी कर ले गया। खनियाधाना पुलिस ने मामला दर्ज कर डांसर चोर की तलाश में लगे हुए हैं।
खबर की माने तो,खनियाधाना कस्बे के रहने वाले सोमी जैन पुत्र सुनील कुमार जैन उम्र 32 वर्ष टाइल्स के व्यापारी हैं। सोमी जैन 5 जनवरी को खनियाधाना थाना में पहुंचकर शिकायत लिखवाई और दुकान से चोर लैपटॉप और कुछ [पैसे नकदी सहित चोर ने दुकान में उत्पातमचाया औरदुकान में ल गे सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर को भी तोड़ दिया चोर लैपटॉप के साथ-साथ दुकान में रखे बही खातों को भी चुराकर ले गया।
दुकान मालिक सोमी जैन ने कहा कि चोर ने उसकी दुकान में लगे कैमरे और डीबीआर को तोड़ा और फिर दुकान के भीतर साढ़े तीन घंटे तक रुका रहा। चोर ने सबसे पहले जेब में रखे गुटके को निकालकर खाया और फिर नाचते हुए सीसीटीवी मजे किए। चोर की नजर सीसीटीवी पर पडी तो, चोर नाचने से रुक गया और एक एक कर कर दुकान में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को तोड़ने लगा सीसीटीवी कैमरा सहित डीबीआर को भी छतिग्रस्त कर दिया। खनियाधाना पुलिस ने चोर की पहचान गोलू यादव निवासी खनियाधाना के रूप में कर ली है। आरोपी चोर की पहचान कर ली गई है चोर की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

