शामली : उत्तर प्रदेश में तीसरे दिन भारत जोड़ो यात्रा का श्रीगणेश शामली जिले के एलाम गांव से हुआ है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के चलते आज पानीपत-खटीमा हाईवे और कांधला-कैराना मार्ग बंद हैं। भारत जोड़ो यात्रा पानीपत जिले में प्रवेश करने के बाद हाईवे को खोल दिया जाएगा। भारत जोड़ो यात्रा के शामली के ऊंचा गांव पहुंचने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने प्रेस कांफ्रेंस भी की है।
खाने पीने की व्यवस्था –
मोतीचूर का खुला लड्डू, दाल, हरी सब्जी, चपाती, पूरी व अन्य नमकीन सामग्री तैयार की जा रही है। राजस्थान से करीब 90 हलवाई की एक यूनिट यहाँ पहुंची हैं। हलवाई महेंद्र ने इस विषय में बताया है कि एक ही तरह के खाने की व्यवस्था हुई है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा में प्रवेश करेगी जहां यह 10 जनवरी तक रहेगी। फिर 11 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी तथा एक दिन के लिए 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश से निकलेगी।

