बेरोजगारी को लेकर देश के दिग्गज नेता शरद पवार बात कही है,उन्होंने इसे मुद्दे लेकर केंद्र व महाराष्ट्र की भाजपा सरकारों पर निशाना साधा है। राकांपा प्रमुख पवार ने पुणे में कहा कि बेरोजगारी के कारण सामाजिक समस्याएं पैदा होने लगीं है। शादी योग्य युवकों को नौकरियां नहीं होने की वजह से लड़को को शादी के लिए दुल्हन नहीं मिल रहीं हैं।पुणे में राकांपा की ‘जन जगार यात्रा’ को बीते दिन बुधवार को हरी झंडी दिखाने से पहले पवार ने आरोप लगाया कि महंगाई व बेरोजगारी जैसे असल मुद्दों की तरफ ध्यान हटाने के लिए समुदायों के बीच दरार बनाई जा रही है। नए व्यवसाय स्थापित करने के लिए कोई अवसर नहीं दिया जा रहा, इससे बेरोजगारी बढ़ रही है।
शरद पवार का बड़ा बयान, बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

