रुद्रपुर: रुद्रपुर में नशीली दवाइयों की तस्करी करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। उनके पास से 177 प्रतिबंधित इंजेक्शन मिले हैं। अभियुक्तों ने बताया कि वे प्रतिबंधित इंजेक्शन मुरादाबाद से लाते थे और सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एएनटीएफ और पुलिस ने संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सिब्बल सिनेमा के सामने खाली मैदान रुद्रपुर से दो सगे भाई मोहम्मद्दीन उर्फ मामू उर्फ मुल्लाजी मुरादाबाद निवासी सुभाष कॉलोनी रूद्रपुर और नन्हे निवासी भूतबंगला रुद्रपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।
नशीली दवाइयों के व्यापारी गिरफ्तार,सामग्री बरामद

