रुद्रपुर में बड़ा हादसा,लाखों का नुकसान 

रुद्रपुर : जयनगर में एक कॉन्प्लेक्स के बेसमेंट में स्थित महावीर इंडस्ट्री आज दोपहर अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसे काबू करने में फायर ब्रिगेड व अन्य फैक्ट्री की निजी गाड़ियां काफी देर तक जूझती रहीं। महावीर इंडस्ट्री के स्वामी रणवीर सिंह के मुताबिक उनके यहां सिडकुल की फैक्ट्रियों में कार्यरत श्रमिकों के लिए ग्लव्स बनाने का काम होता है। आज दोपहर करीब 12:30 बजे शॉर्ट सर्किट होने से आग फैल गई है। इंडस्ट्री के पास ही स्थित एक फैक्ट्री के कर्मचारियों ने पहले उसे काबू करने का प्रयास किया,

इस बीच फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने पर आनन-फानन में कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। कुछ अन्य फैक्ट्रियों की गाड़ियां भी आ गईं और आग पर जैसे तैसे काबू पा लिया।इंडस्ट्री मालिक रणवीर सिंह के अनुसार इंडस्ट्री का इंश्योरेंस नहीं था। फायर ब्रिगेड के एएसआई चंद्र प्रकाश ने बताया कि गोदाम यहां रखने की इजाजत थी या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है, साथ ही आग लगने के कारणों को भी देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *