नेवी के चीफ इंजीनियर की मौत,दर्दनाक हादसा 

यूपी के औरैया जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें बीते दिन शुक्रवार को जालौन की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार रात शेरगढ़ घाट के पास पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए यमुना गंगा में गिरी और पीछे चल रहे अन्य कार सवारों ने औरैया पुलिस को इस बात की जानकारी दी  जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी से शव बाहर निकाला और आधार कार्ड से शिनाखत में पाया कि शव मुंबई में तैनात नेवी के चीफ इंजीनियर गाजियाबाद के राजनगर निवासी करन सेहगल (33) का है। कार में अन्य लोगों के होने की आशंका पर पुलिस और एसडीआरएफ रेस्क्यू करने में जुटी है।

यह गाड़ी शुक्रवार रात करीब 11 बजे जालौन जिले की ओर से आ रही एक कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए यमुना में नदी में जा गिरी। कार के बेकाबू होकर नदी में गिरने की जानकारी पीछे चल रहे राहगीरों ने औरैया कोतवाली व जालौन जिले की पुलिस को दी। जसिके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला है बाकी लोगो का रेस्क्यू ओपरेशन जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *