सतर्क: आएगी वीडियो कॉल-फिर होगी अश्लील हरकत और फिर ब्लैकमेल 

गाजियाबाद के क्रासिंग रिपब्लिक क्षेत्र के रहने वाले रेलवे के एक अधिकारी को महिला ने वीडियो कॉल की और अश्लील हरकतों का एक वीडियो बनाया और साथ ही अधिकारी को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पुलिस से शिकायत करने की बात कहकर धमकी दी। जालसाजों ने सीबीआई, क्राइम ब्रांच और यूट्यूब के अफसर बनकर रेलवे के अधिकारी से मामले में कार्रवाई नहीं करने और समझौता करने के नाम पर 50 हजार रुपए ऐंठ लिए। रेलवे कर्मी ने पांच लोगों के खिलाफ क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में अजय राठौर उर्फ विक्रम गोस्वामी, इसराइल खान, देवेंद्र, सतीश कुमार मीणा, चंदी गोपाल गिरि के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

अधिकारी की सफाई –रेलवे अफसर ने कहा है कि 15 दिसंबर को उनके पास एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई। उन्होंने कॉल उठाई तो दूसरी ओर से एक महिला ने बातचीत करना शुरू किया। कुछ देर बाद महिला ने अश्लील हरकतें करना शुरू करदी जिसके बाद  कर उन्होंने कॉल काट दी। कुछ देर बाद उनके पास  जालसाजों ने करीब 50 हजार रुपए खाते में डलवा लिए। ठगी का पता चलने पर उन्होंने पुलिस से इसकी खबर दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *