उत्तराखंड में आज राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की शुरुआत की गई। आज गुरूवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की तरफ से देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में सीएम पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने महाकुंभ का शुभारंभ किया है। इसके बाद खिलाड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। खेल मंत्री ने कहा कि इस महाकुंभ का उद्देश्य 38 वें राष्ट्रीय खेलो के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को तैयार किया है। इस दौरान खेल विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता एवं प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार देकर सम्मान दिया गया। इस शुरू हुए महाकुम्भ में 13 जनपदों की 13 टीमें प्रतिभाग करने उत्तरी हैं।
नकद इनाम दिया जाएगा –
इस महाकुम्भ में सीएम धामी ने न्याय पंचायत के खिलाड़ियों को भी नकद इनाम देने का एलान किया है। अभी तक इन खिलाड़ियों को सिर्फ प्रशस्ती पत्र मिलता था। सीएम ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर के प्रथम विजेता को 300 दूसरे स्थान को 200 व तीसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 150 रुपये मिलेगा। जनपद स्तर के विजेता को 800 और राज्य स्तरीय विजेता को 1500 रुपये मिलेंगे।

