मोबाइल देखने पर माँ ने डांटा,बेटा कर बैठा ऐसा देख सभी हुए हैरान 

यूपी के हुसैनगंज के छितवापुर पजावा में आरुष तिवारी (12 वर्षीय ) ने बीते गुरूवार को फांसी लगाली । आरुष कक्षा तीन का छात्र था। पुलिस के अनुसार छात्र विद्यालय नहीं जा रहा था और मोबाइल पर गेम खेलता था। इस पर बृहस्पतिवार दोपहर को मां ने उसे दांत लगाडी और मोबाइल खेलने से मना किया।

इसपर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया है कि अनिरुद्ध की बेटी कोमल उनके साथ ही रहती है। कोमल के दो बच्चे आरुष व बेटी विदिशा है। पांच साल पहले पति सुरेंद्र नाथ तिवारी की मौत हो गई थी। कोमल मायके में रहकर आसपास के घरों में खाना बनाने का काम करती है।कोमल के अनुसार, आरुष कई दिनों से स्कूल नहीं जा रहा था। विद्यालय से शिकायत भी आई थी। बेटा दिनभर मोबाइल गेम खेलता था। इसे लेकर फटकार लगाईं और जब माँ खाना बनाने बाहर गई तो आरुष ने बहन विदिशा को कमरे से बाहर भेज दिया और फांसी लगा ली। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *