कुत्ते ने कुछ ही घंटों में 26 लोगों को किया घायल,ज़िन्दगी मौत से लड़ रही बच्ची 

कानपुर :  आज कल कुत्तो द्वारा काटने के मामले अब बढ़ते जा रहे हैं जिसका काफी बार अधिकतर बच्चे शिकार हुए हैं ऐसा ही एक मामला अब यूपी के कानपुर के घाटमपुर  से भीतरगांव के कुडनी कस्बे में बीते दिन मंगलवार की देर रात का है। जहां बीती रात करीब दो घंटे पागल कुत्ते का खौफ छाया रहा। पागल कुत्ते ने कई बच्चों समेत 26 लोगों को काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। कुत्ते ने कुड़नी हनुमान मंदिर से बाजार तक लोगों को दौड़ाया और काटा। ग्रामीणों ने देर रात घेरकर पागल कुत्ते को मार दिया और कुत्ते का शिकार हुए लोगों को सीएचसी भीतरगांव भेजे गए, यहां से चार लोगों को हैलट अस्पताल भेजा गया और एक बच्ची का चेहरा बुरी तरह नोंचा है। बच्ची आईसीयू में संघर्ष कर रही है। बच्ची का तीन घंटे ऑपरेशन चला है। वहीं, दस मरीज कानपुर के निजी अस्पताल में उपचार हो रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *