लम्बे समय यूपी सीतापुर की जेल में सजा काटकर निकले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां के बोल और बड़ा गए हैं। जिसके चलते आज अज़ाम खां ने कहा कि हमने कभी किसी के साथ धर्म और जाति के नाम पर कोई फर्क नहीं किया। किसी के साथ ज्यादती नहीं की। मालूम नहीं कौन भाजपा, बसपा, कांग्रेस का है। कांग्रेस वालों से तो लड़ाई नहीं थी, लेकिन भाजपा वालों के साथ कल भी अदावत थी, आज भी अदावत है और मरने के बाद हमारी कब्र की भी अदावत रहेगी। वो भी उसूलों की बुनियाद पर। हमारी कोई निजी लड़ाई नहीं है। इसलिए, हमारे आपस के रिश्तों में कोई खटास नहीं आनी चाहिए। आज रामपुर के तोपखाना स्थित दारूल अवाम पर सपा नेता आजम खां ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.। उन्होंने सपा प्रत्याशी आसिम राजा के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रामपुर को न सिर्फ हम दुनिया के नक्शे पर लेकर आए हैं। बल्कि, पूरी दुनिया जानती है कि रामपुर के साथ बहुत जुल्म हुआ है।
आज़म के बोल-आज आज़म खा ने ये भी कहा की भाजपा के वजीरों और एमएलए के सिर झुक गए हैं और उन्हें मालूम है कि वो मुझसे आंख नहीं मिला सकते। हम पर सिर्फ एक ही जुल्म रह गया था कि बची हुई जान निकाल लें। उन्होंने कहा कि हमने सुना है कि यहां लोग शम्सी और गैर शम्सी का सवाल उठा रहे हैं। हमें कब से ये शम्सी वोट दे रहे हैं, क्या-क्या नहीं सहा है इन्होंने। आजम खां ने कहा कि कोई है ऐसा, जो ये कहे कि जाति की बुनियाद पर मैंने उससे फर्क किया है। सपा नेता ने कहा कि हमारा दामन तो लोगों ने दागदार कर दिया है, जिसका जो जी चाहता है, हम पर इल्जाम लगा देता है। सपा प्रत्याशी आसिम राजा का जिक्र करते हुए कहा कि जिसने हर कदम पर हमारा साथ दिया। इस चुनाव से पहले के चुनाव में किस-किस बेइज्जती का सामना करना पड़ा इन्हें। कितनी बदतमीजियां हुई हैं इनके साथ।आजम खां ने कहा कि अगर मेरी सियासत में भी जाति की बुनियाद पर कोई बहस होती है, तो मेरी सारी कुर्बानी, तकलीफें, सब बेकार हैं।

