रामविलास पासवान को हरिद्वार में दी गयी श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर लोजपा लेबर सेल के राष्ट्रीय सचिव नाजिम साबरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शोकसभा कर 2 मिनट का मौन धारण किया था पासवान की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका निधन पार्टी के अपूर्णीय क्षति है। इस अवसर पर शहजान अंसारी, अफजाल, महाराज भगवान दास, नसीम अहमद, राहुल, मुमताज अंसारी, फैसल एडवोकेट, शिव ध्यान सिंह, नदीम, अयूब अंसारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *