अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण

नई दिल्ली : अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच जारी झड़प के बीच ही आज गुरूवार को भारत ने जमीन पर मार करने की क्षमता वाली परमाणु संपन्न बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का रात्रि परीक्षण सफलतापूर्वक कर लिया है। रक्षा सूत्रों ने कहा है कि इस मिसाइल में तीन स्टेज में संचालित होने वाला सॉलिड फ्यूल इंजन है जिससे लगाया गया है। अग्नि-5 में पांच हजार  किलोमीटर तक सटीक मार करने की शक्ति है। ओडिशा के बालासोर तट स्थित अब्दुल कलाम परीक्षण केंद्र पर यह परीक्षण किया गया है। 

नए उपकरणों और तकनीक से है लैस
मिसाइल पर लगाई गई नई तकनीकों और उपकरणों के परीक्षण के लिए इसकी टेस्टिंग की गई थी। यह मिसाइल अब पहले से हल्की है,  ई है। इतना ही नहीं, जरूरत पड़ने पर अग्नि श्रृंखला की इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल को डीआरडीओ और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने साथ में विकसित किया है। कई रिपोर्ट्स में यह दावा भी हुआ है कि नई अग्नि मिसाइल की मारक क्षमता 5,000 से 8,000 किमी है। अग्नि-5 की ऊंचाई 17 मीटर और व्यास 2 मीटर है।अग्नि-4 और अग्नि-5 को चीन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *