मनोरंजन की दुनिया में धमाका हुआ है,और टीवी एक्ट्रेस वीणा कपूर को उनके बेटे ने मौत के घाट उतार दिया है अभिनेत्री के बेटे ने प्रॉपर्टी के लिए यह कदम उठाया ऐसी खबरे उड़ी लेकिनअब ‘मृत’ अभिनेत्री वीणा कपूर ने मुंबई के दिंडोशी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि वह जिंदा हैं। जिस के बाद हंगामा मच गया है।
पुलिस ने दर्ज की शिकायत
यह मामला काफी अजीब है लेकिन यही सच है कि अभिनेत्री वीणा कपूर ज़िंदा हैं। मर्डर टीवी एक्ट्रेस वीणा कपूर का नहीं, मुंबई के जुहू इलाके में हुआ था और उस मृत महिला का नाम वीणा कपूर था, जिसे उनके बेटे सचिन कपूर ने मारा था। दोनों का नाम एक जैसा होने की वजह से लोगों के बीच कन्फ्यूजन हो गई और वे अभिनेत्री वीणा कपूर को ही मृत समझने लगे। ऐसे में सोशल मीडिया पर अभिनेत्री को लोग श्रद्धांजलि देने लगे। अब अभिनेत्री वीणा कपूर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की और मामले की छानबीन शुरू की है।
ये लिखा एप्लिकेशन में –
वीणा कपूर ने मीडिया से कहा है कि ‘मैं परेशान हो गई हूं। मेरे फोटो वायरल हो गई है और लोग मुझे श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मुझे लोगों के फोन आ रहे हैं और मैं अपने काम पर भी ध्यान नहीं दे पा रही हूं। मैं सबको ये बताना चाहती हूं कि मेरे बेटे ने मेरी हत्या नहीं की है। मेरी मौत की गलत खबरें फैलाई गई हैं। इस झूठी अफवाह से मुझे काम मिलना भी बंद हो गया है।’

