खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला,केंद्र की आँखों पर चीनी चश्मा 

नई दिल्ली : आज गुरूवार को संसद के शीतकालीन सत्र का 8वां दिन है। चीन से टकराव के मुद्दे पर दोनों सदनों में आज एक बार फिर से हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने इस मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। आज राज्यसभा में ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के मुद्दे पर चर्चा होगी।  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चीन से टकराव के मुद्दे केंद्र सरकार पर हमला बोला है। खरगे ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि मोदी सरकार की लाल आंख पर चीनी चश्मा लग गया है। क्या भारतीय संसद में चीन के विरूद्ध बोलने की इजाजत है ?  इस मुद्दे को क्रमशः द्रमुक, कांग्रेस और भाकपा सांसद तिरुचि शिवा, प्रमोद तिवारी और पी संतोष कुमार उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *