हरिद्वार: हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर कोर के कॉलेज के पास एक निर्माणाधीन भवन में एक सड़ा गला शव मिला है। जहां शव मिला वहां कमरे में लगे एंगल पर फंदा भी लटका हुआ बरामद हुए हैं और बाल चिपके हुए थे। फंदे के ठीक नीचे शव पड़ा हुआ था और अलग था मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर चल रही है। हालांकि, हत्या की आशंका के बिंदु पर भी जांच हो रही है।
बहादराबाद थाना क्षेत्र के कोर कालेज के पास मंगलवार दोपहर एक कबाड़ी निर्माणाधीन भवन में कबाड़ इकठ्ठा करने पहुंचा। जैसे ही वह भवन के प्रथम तल पर पहुंचा तो उसे बदबू सी आई ,उसने आसपास देखा तो शव दिखाई दिया अफरातफरी मच गई है। कुछ लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वहां पहुंचे।
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के अलावा सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल भी मौके पर पहुंची। सीओ के अनुसार,शव सड़ा गला है। करीब दो महीने पुराना लग रहा है। जिस जगह पर शव मिला है ठीक वहीं पर फंदा लगा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास से गुमशुदगी में दर्ज होने के आधार पर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

