नई दिल्ली : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संसद भवन पहुंचे। मैनपुरी सीट से अच्छी जीत हासिल करने के बाद आज सोमवार को सांसद डिंपल यादव के साथ अखिलेश यादव संसद भवन पहुंचे और डिंपल यादव शपथ लेने संसद पहुंची। डिंपल यादव को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसद पद की शपथ दिलाई है।
शपथ के बाद सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी संसद में महंगाई, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और महिलाओं की सुरक्षा समेत कई मुद्दे उठाएगी। वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि एक मंच बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार में किसानों, युवाओं के साथ धोखा हुआ है। आज देखिए उत्तर प्रदेश कहां जा रहा है। बीजेपी को इसका जवाब देना चाहिए। नेता जी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव हुए थे और उसपर डिंपल यादव ने नया मुकाम हासिल किया है।
अध्यक्ष ओम बिरला ने डिम्पल यादव को दिलाई सांसद पद की शपथ

