भूपेंद्र पटेल दूसरी बार लेने जा रहे CM पद की शपथ 

गुजरात विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते रविवार को अहमदाबाद में रोड शो आयोजित किया जिसमें पीएम मोदी का अभिवादन किया गया। वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा के भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण समारोह आज सोमवार को है। पीएम मोदी इस समारोह शिरकत करने के लिए अहमदाबाद आ गए हैं। भूपेंद्र पटेल सोमवार को लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे। समारोह में भाजपा के नेतृत्व वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी शामिल होने की आशंका है। पार्टी नेता भूपेंद्र पटेल 20 अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।  गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के शपथग्रहण से पहले नेताओं का गांधीनगर में आगमन जारी है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने यहां पहुंचे। गुजरात की जनता ने भाजपा का जिस तरह से सहयोग किया है उसके लिए मैं गुजरात की जनता को धन्यवाद करता हूं।आज पार्टी नेता भूपेंद्र पटेल 20 अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *