देहरादून : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गुरूवार को राजधानी देहरादून पहुंची हैं वो यहां दो दिवसीय प्रवास पर आई हैं। उनके स्वागत पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। राष्ट्रपति नौ परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगी। राष्ट्रपति दोपहर बाद जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट उतरीं। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका स्वागत अभिनन्दन किया।
फिर से यहां हेलीकॉप्टर से जीटीसी हेलीपैड पहुंची और राजभवन के लिए राष्ट्रपति मुर्मू रवाना हुईं। आज शाम साढ़े छह बजे उनका मुख्यमंत्री आवास पर आगमन होगा। यहां उनके नागरिक अभिनंदन के साथ ही एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका स्वागत करेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति उपस्थित अतिथियों को संबोधित भी करेंगी। विकास से संबंधित एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। उनका रात्रि प्रवास राजभवन में रखा गया है।
शाम चार बजे वह दून विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। जिसके बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगी।
देहरादून पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, राज्यपाल ने किया स्वागत

