आपका नहीं बना है वोट?,ये खबर जरूर पढ़े !

देहरादून : अब प्रदेश में आपको मतदाता पत्र बनवाने के लिए अपना वोट बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए तैयार हो जाएं। तीन और चार दिसंबर को आपके नजदीकी बूथ पर ही बीएलओ कर्मचारियों को बिठा दिया जाएगा। ताकि आप अपना मतदाता पहचान पत्र आसानी से बनवा सके। आप अपने दस्तावेज लेकर वहां जाएं और वोट बनवाने का आवेदन कर पाएंगे। 
 निर्वाचन विभाग की ओर से प्रदेशभर में नौ नवंबर से आठ दिसंबर के बीच मतदाता पहचान पत्र का अभियान चलवाया  है जिसके तहत ये सुविधा दी जा रही है।

आपको बतादें बीते 19-20 नवंबर को प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया गया था, जिसमें बीएलओ बूथों पर बैठे थे। अब दूसरा अभियान तीन व चार दिसंबर को होगा। निर्वाचन विभाग के मुताबिक, मतदाता सूची से जुड़े किसी भी तरह के काम के लिए बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है। अगले साल पांच जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। चुनाव आयोग को दिव्यांगों के लिए सुविधाएं देने में आसानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *